SAHARSA NEWS : महापौर ने कांवरियों के लिए धर्मशाला में 35 के.बी का डिजी जेनरेटर अनुदान स्वरूप दिया

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : देवघर कांवरिया पथ पर अवस्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला, निःशुल्क सेवाश्रम सह भंडारा के लिए सहरसा के जननेता विधायक संजीव झा के स्मृति शेष उनके परिवार द्वारा दिया गया। धर्मशाला व्यवस्थापक सदस्य शैलेश कुमार झा ने कहा कि धर्मशाला पर जेनरेटर कि व्यवस्था हेतु 2021 में हमसबो ने पटुआहा मुखिया मुकेश झा एवं सहरसा के निवर्तमान विधायक श्रद्धेय संजीव झा से मुलाकात किये थे। मुकेश झा द्वारा विगत वर्ष जेनरेटर हेतु 51000 रु० भी दिया गया था।हम-सभी ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कि थी लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाया।

उसी कड़ी में धर्मशाला के साथियों द्वारा श्रद्धेय संजीव झा की पत्नी सहरसा नगर निगम के महापौर से मुलाकात कर जेनरेटर में मदद हेतु आग्रह किया, लेकिन उस वर्ष व्यवस्था नहीं हो पाया, पुन: धर्मशाला के सदस्यों द्वारा महापौर से मुलाकात की गई। महापौर द्वारा पटना के एक फाइनेंस कंपनी द्वारा बातें कर सहरसा विधायक श्रद्धेय संजीव झा के निधनोपरांत मिलने वाले आजिविका पेंशन पर फाइनेंश करवाकर उनके नाम से धर्मशाला हेतु 35 केबी का डिजी जेनरेटर अनुदान स्वरूप दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon