SAHARSA NEWS जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांग की बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन निमित गठित कोषांग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।कार्मिक कोषांग समीक्षा के क्रम में निर्वाचन निमित आवश्यक कर्मियों का आकलन संबंधित कार्य पूर्ण होने के संबंध में बताया गया।वाहन कोषांग द्वारा निर्वाचन निमित पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध होने के संबंध में बताया गया है।समीक्षा के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया निमित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों तक पहुंचने हेतु रूट प्लान के अनुसार वाहनों की संख्या/प्रकार संबंधित प्रतिवेदन तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।सीएपीएफ कोषांग समीक्षा के क्रम में अर्धसैनिक बलों के आवासन से संबंधित शेष कार्य को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर 25 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

मतदाता जागरूकता अंतर्गत स्वीप कोषांग के स्तर से किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला एवं कॉलेज स्तर पर ईएलसी का गठन किया गया है।जिसके माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।समीक्षा क्रम में लोवर वोटर टर्नआउट क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सतत आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।बैठक में अन्य कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं कोषांगो को निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है।बैठक में कोषांगो से संबंधित वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon