SAHARSA NEWS : मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला अतिथि भवन सभागार में राष्ट्रीय जनता दल की जिला स्तरीय एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सह कोशी प्रमंडलीय प्रभारी राष्ट्रीय जनता दल डॉ प्रेम कुमार गुप्ता ने किया।वही महानगर जिलाध्यक्ष ई कौशल यादव ने फूल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।साथ में प्रदेश के राम सागर पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति का स्वागत जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति भीम कुमार भारती ने किया । बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता पुनरीक्षण जिला के सभी मतदाता का कराने हेतु निर्देश दिया। इस बैठक में प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्ष,सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ,जिला के वरीय नेता को प्रेम कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया।उन्होने कहा कि एक भी मतदाता का वोटर लिस्ट से नाम नहीं छटे।

सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया की सभी मिलकर प्रत्येक बूथ पर मजबूती से बीएओ से मिलकर पार्टी के बीएलए मतदाता पुनरीक्षण करवायें। बैठक में पूर्व विधायक अरुण यादव, धीरेंद्र यादव प्रदेश महासचिव, गीता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, महानगर जिलाध्यक्ष ई कौशल यादव,, प्रदेश महासचिव युवा राजद सुमन सिंह, मोहम्मद अख्तर हुसैन प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सेल,भीम कुमार भारती अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष, कृष्ण मोहन चौधरी जिलाअध्यक्ष व्यवसाय प्रकोष्ठ, गुंजन देवी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,प्रितम गुप्ता, सबिता देवी, छात्र जिलाध्यक्ष धीरज सम्राट,गोविन्द दास तांती प्रधान महासचिव, जमशेद आलम प्रधान महासचिव पवन कुमार शर्मा महानगर रमेश कुमार शर्मा, महानगर भूपेंद्र यादव, महासचिव नाथेश्वर यादव , बालकृष्ण मेहता , रिजवान खातुन , युवा नेता ललटु यादव, भवेश भारत, अरूणा यादव, प्रखंड अध्यक्ष सतीश साह, प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव , चिंटू कुमार गुप्ता, कुंदन यादव, अमित यादव,मो अरशद आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon