SAHARSA NEWS,अजय कुमार : गंगजला रेलवे ढाला संख्या 32 पर तैयार लाइट ओवरब्रिज रविवार को जनता को समर्पित हो गया।इस अवसर पर मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक रंजन ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया साथ में समस्तीपुर डिवीजन के एडीआरएम आलोक रंजन झा के अलावा,पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव भी मौजूद थे।उद्घाटन के बाद जब 12 बजे के बाद लाइट आरओबी पर दो पहिया वाहन का परिचालन शुरू हो गया वाहन चालक ने कहा कि लाइट आरओबी चालू होने से दुपहिया वाहन चालक अब आसानी से इस पार से उस पार हो सकेंगे। इससे आंशिक रूप से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। हालांकि उद्घाटन को लेकर सुबह से ही यहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोग उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे कार्यक्रम स्थल रेक पॉइंट के पास ही बनाया गया था।लाइट आरओबी के उद्घाटन के तुरंत बाद अन्य वाहन चालक के साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक रंजन ने खुद से मोटरसाइकिल चला कर लाइट आरओबी को आर पार किया।लाइट आरओबी का रविवार को उद्घाटन कर दिया गया यहां सिर्फ पैदल पार पथ और दो पहिया वाहनों का परिचालन हो सकेगा. इसके चालू होने से बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 पर जाम की समस्या से कुछ राहत मिलेगी।उद्घाटन से पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में विकास कार्य का इतना वर्क है कि सहरसा का स्वरूप बदल जाएगा।
160 करोड़ की लागत यार्ड रीमॉडलिंग से सहरसा जंक्शन को कई नई रेल लाइन और प्लेटफार्म की सौगात मिलेगी। सहरसा में जल्द ही तीसरा वाशिंग पीट का भी निर्माण होगा।जिससे आने वाले दिनों में सहरसा को कई नई ट्रेन की सौगात भी मिलेगी। सहरसा लहेरिया सराय नई रेल लाइन डीपीआर तैयार कर अंतिम चरण में है जिसे जल्द स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड भेज दी जाएगी। वही सहरसा मानसी जंक्शन डबल लाइन के लिए डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। हाल ही में रेलवे मंत्री से मिलकर सहरसा मानसी सहरसा सुपौल और सहरसा पूर्णिया तक डबल लाइन के लिए प्रस्ताव दिया गया है।रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि तीनों रेल खंड पर डबल लाइन के लिए जल्दी स्वीकृति दे दी जाएगी।पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक रंजन ने कहा की ऐतिहासिक दिन से शुरुआत हुई है। बहुत कुछ आगे शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री रेल मंत्री और संसद का आभार प्रकट करता हूं। सहरसा के विकास में कई योजनाएं सफल हुई है।लाइट आरओबी का उद्घाटन करके जनता को समर्पित कर दिया गया है।साथ ही अमृत भारत स्टेशन और कई आरओबी स्वीकृत होनी है। इनमें बंगाली बाजार रेलवे ओवर ब्रिज प्रयासरत जल्द काम शुरू हो जाएगा।उन्होंने रेल अधिकारियों को अवगत कराया की बंगाली बाजार रेलवे फाटक पर कम से कम समय तक फाटक गिराए ताकि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो।ज्ञात हो कि समस्तीपुर की एजेंसी 4.5 करोड़ की लागत से इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया है। इसकी कुल लंबाई 130 मीटर है पूर्वी और पश्चिमी रैंप की लंबाई 90-90 मीटर है दोनों को जोड़ने वाला टॉप रैंप 36 मीटर लंबा है आवागमन पथ 3 मी चौड़ा बनाया गया है इस पर दोपहिया वाहन ही निकाल सकेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में समस्तीपुर डिविजन के सीनियर डीएएन 3 उत्कर्ष कुमार सहरसा स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र झा, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव,सहायक मंडल इंजीनियर डीके विभूति के अलावा जनता दल यू जिला अध्यक्ष चंद्र देव मुखिया जिला भाजपा अध्यक्ष साजन शर्मा जिला जदयू महासचिव डॉ सुशील कुमार यादव,बीस सूत्री के उपाध्यक्ष अंजुम हुसैन,पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के अलावा कमल यादव, विनय यादव, विजय बसंत, दिनेश पासवान, आनंदी मेहता, सरफराज,कुश मोदी एवं विक्रम केशरी के अलावा जनता दल यू और भाजपा के नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।



