SAHARSA NEWS : जदयू मतदाता जागरूकता रैली को सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जनता दल यूनाइटेड इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु साईकिल रैली का आयोजन मंगलवार को किया गया।यह रैली शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से डी बी रोड शंकर चौक होते हुए पूरब बाजार के अलावे चित्र गुप्त नगर इलाके के वार्डों में जाकर मतदाताओं के बीच जागरूक संदेश दिया गया।इस अवसर पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने रैली को संबोधित मतदाताओं से अपील किए की इस समय 25 जून से 25 जुलाई तक निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची सत्यापन कार्य कराया जा रहा है।इस काम में मतदाताओं के बीच एक भ्रांति फैली हुई थी।सत्यापन कार्य की कुछ शर्ते गरीब परिवारों के लिए कठिन भी थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि के अनुरोध पर इस भ्रांतियों को निर्वाचन आयोग ने दूर कर दिया है।अब किसी भी मतदाता का नाम छूटेगा नहीं।वोट आपका अधिकार है।सत्यापन ही इसका आधार है।इसलिए सभी लोग ।अपना अपना सत्यापन अवश्य करा लें। उन्होनें कहा कि विपक्ष द्वारा जान बूझकर अनर्गल आरोप लगा रहे है।जिनका जनाधार समाप्त हो चुका है ऐसे लोग संविधान की दुहाई देकर लोकतंत्र में मतदाताओं को बरगला रहें है।

भारत के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए जदयू द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है किसी के बहकावे में नहीं आएं । मतदाता सूची सत्यापन कार्य लोकतंत्र को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आप के हर समस्या के निदान में खड़े रहे हैं। इसलिए इस सत्यापन कार्य में भी जनता दल यूनाइटेड सहयोग के लिए आगे मिलेंगे ।जिला संगठन प्रभारी अमर कुमार चौधरी ने कहा कि हर घर तक हम जायेंगे।सत्यापन कार्य कराएंगे ।इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी नरेश पासवान वरिष्ट नेता आनंदी मेहता, अक्षय झा,मानवेंद्र ठाकुर ,देवेंद्र कुमार देव ,गणेश गौरव दिनेश पासवान विनय यादव कमल नारायण गुप्ता,सीमा गुप्ता स्मिता सिन्हा,अनुजा मिश्रा,रंजना गुप्ता,रेणु झा,मीडिया सेल जिला अध्यक्ष संजीत कुमार, मुकेश शर्मा ,संजय यादव,पप्पू सिन्हा, चंद्रदेव पटेल,कैलाश साह,टुनटुन शर्मा,कुश मोदी, प्रहलाद रमन,अशोक पासवान ,भवेश सिंह विष्णु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon