SAHARSA NEWS : सांसद राजेश वर्मा ने सलखुआ के डीह टोला पहुंचकर जताई शोक संवेदना, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा मंगलवार को सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह टोला पहुंचे। वहां उन्होंने लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव से मुलाकात कर उनके पुत्र राकेश कुमार की हत्या पर गहरा शोक जताया। सांसद ने शोकसंतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया सांसद वर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। निर्दोष युवक की नृशंस हत्या निंदनीय है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि सोमवार की देर शाम अरुण यादव के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पिट पिट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में गुस्से और शोक का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने भी सांसद के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले की निगरानी स्वयं करेंगे और परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon