SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती समारोह पर गुरुवार को सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। छात्र नेता मनीष कुमार की अध्यक्षता एवं मनोज यादव के संचालन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तौर पर नगर निगम महापौर बैन प्रिया ने किया।उन्होंने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रमी, तेजस्वी,अद्भुत और अद्वितीय क्रांतिवीर थे। जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर आजाद हिंद फौज का स्थापना कर फिरंगी को छक्के छुड़ाने का काम किया। नेताजी हमेशा महात्मा गांधी को सम्मान सम्मान पूर्वक महात्मा का उपाधि दिया।वही महात्मा गांधी ने सर्व प्रथम सुभाष चंद्र बोस को नेताजी का उपाधि दिया। आज के दौर में युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आत्मसात कर उनके बताए हुए राह पर चलना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस संपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति के अग्रदूत रहे हैं।इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष और जीवनी हमेशा प्रसांगिक रहेगी।गुलाम हिंदुस्तान में आईसीएस की परीक्षा पास करना किसी विलक्षण प्रतिभा का ही काम हो सकता है लेकिन नेता जी ने उस दौर में भी सबसे कठिन प्रशासनिक परीक्षा के रूप में आईसीएस को निकाल खुद को साबित कर दिया नेताजी जैसे व्यक्ति शताब्दी वर्ष में विरले ही आते हैं।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केशर कुमार सिंह कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमेशा अनुकरणीय रहे हैं। और उनके द्वारा किए गए हर कार्य वर्तमान समय में एक मिल का पत्थर है। जिसे छूना आज तक किसी के बस में नहीं रहा। चिल्ड्रन स्कूल एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामसुंदर साहा ने कहा कि नेताजी जितने अच्छे नेतृत्वकर्ता थे।उतने ही ज्यादा कुशल प्रशासनिक क्षमता वाले थे ।आजाद हिंद फौज की स्थापना करके विश्व पटल पर अपने नेतृत्व क्षमता को साबित किया। बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर सपूत इस भूखंड पर विरले ही आते हैं। जिन्होंने मान और स्वाभिमान से बगैर समझौता किए अपने शर्त पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को लड़ा। राजीव कुमार और रमेश यादव ने कहा कि लगातार 15 वर्षों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के द्वारा व्यापक स्तर कार्यक्रम आयोजन होते आ रही जो की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति शहर वासियों का असीम श्रद्धा क को व्यक्त करता है। कार्यक्रम में मनोज यादव, संजय सिंह माया,नीतीश यदुवंशी, रजनीश सिंह, पिंकेश कुमार,पंडित नीलांबर झा, गोविंद झा, रोशन सिंह, राजीव झा शिवम् वर्मा सुरेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
SAHARSA NEWS :नेताजी सुभाष चंद्र बोस संपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम में महानायक व क्रांति के अग्रदूत रहे : महापौर बैन प्रिया
Posted by
–

TRE-4 पर सस्पेंस बरकरार : शिक्षा मंत्री बोले—डेट तय नहीं, गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई
by

जर्जर भवन से आधुनिक परिसर की ओर : एम एल आर्या कॉलेज कसबा के नए निर्माण पर छात्रों की पहल
by

पूर्णिया विश्वविद्यालय में पेंडिंग–प्रमोटेड रिजल्ट से पंजीयन ठप, छात्रों ने तिथि बढ़ाने और परिणाम शीघ्र जारी करने की उठाई मांग
by
Recent Posts

TRE-4 पर सस्पेंस बरकरार : शिक्षा मंत्री बोले—डेट तय नहीं, गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई

जर्जर भवन से आधुनिक परिसर की ओर : एम एल आर्या कॉलेज कसबा के नए निर्माण पर छात्रों की पहल

पूर्णिया विश्वविद्यालय में पेंडिंग–प्रमोटेड रिजल्ट से पंजीयन ठप, छात्रों ने तिथि बढ़ाने और परिणाम शीघ्र जारी करने की उठाई मांग

पूर्णियाँ विश्वविद्यालय में UG सत्र 2026–30 नामांकन समर्थ पोर्टल से, 14–20 मई ऑनलाइन आवेदन प्रस्तावित









Leave a Reply