SAHARSA NEWS : अराजपत्रित कर्मियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौपा मांग पत्र

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एवं बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संबद्ध बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य कमिटी के निर्णयानुसार सोमवार को भोजनावकाश में समाहरणालय गेट पर नारेबाजी कर मुख्य सचिव के नाम जिलाधिकारी को मांग पत्र समर्पित किया। मुख्य रूप से मांग में समाहरणालय के लिपिक संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक को 2800 ग्रेड पे, उच्च वर्गीय लिपिक को 4200ग्रेड पे, प्रधान लिपिक को 4800 और सहायक प्रशासी पदाधिकारी को 5400 ग्रेड पे की मांग किए है।साथ ही समाहरणालय के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय संवर्ग से मुक्त रखा जाए ।

सामुहिक बीमा के राशि को पचास लाख किया जाए। वहीं राजस्व कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सरकार से हुए समझौता का अक्षर सह पालन करने की मांग गृह जिले में पदस्थापन सहित अन्य मांगों का मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग के नाम सौंपा गया।मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार,महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष झा, मंत्री श्रवण कुमार,सुरज कुमार,मणीकांत पाल,अभिषेक, पवन पटेल, बिरेंद्र लाल, नीरज कुमार, चन्द्रहास सिंह सहित इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon