SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारतीय रेलांचल के जन्मदिन पर गरीब दलित महादलित बच्चों के बीच पौधारोपण कर पाठ्य सामग्री का किया वितरण किया गया.सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत शिक्षिका और समाज सेविका बबीता कुमारी ने अपनी पुत्री इंजीनियर भारतीय रेलांचल के जन्म दिवस पर सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 13 के महादलित बच्चों के बीच कांपी कलम का वितरण किया वही बच्चों के बीच पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक किया l
इस मौके पर बबिता कुमारी ने कहा कि सभी बच्चे अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ जरूर लगाये और उनकी देखभाल अवश्य करें l जिससे हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे. तत्पश्चात अंदौली स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी में 24 घंटे का राम नाम कीर्तन कर भंडारा का भी आयोजन किया गया. गोरतलब है कि भारतीय रेलांचल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेंगलुरु में JOB करती है जो शिक्षिका बबीता कुमारी और बलराम प्रसाद सिंह की पुत्री है.



