SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ईस्ट एन वेस्ट संचार महाविद्यालय एवं रेडियों ईस्ट एन वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग के बहुउदेशीय सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। डिजिटल युग में हिंदी अखबार की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित इस सेमिनार के मुख्य अतिथि व उद्घघाटन कर्ता के रुप में विधान पार्षद अजय कुमार सिंह सामिल होंगे।
इस बाबत जन संचार महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु स्वरूप एवं ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने बताया कि हिंदी के विकास और डिजिटल युग में हिंदी अखबार की प्रासंगिकता को लेकर आयोजित इस सेमिनार में बीएड व डीएलएड के साथ साथ जनसंचार महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं को विशेष रूप से सेमिनार के विषय पर अपने -अपने विचारो को प्रस्तुत किया जाएगा।इसके साथ ही पत्रकारिता व साहित्य जगत के कई विद्वान भी इस सेमिनार में शिरकत करेंगे।



