SAHARSA NEWS : बिहार इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय ट्रायल मैच आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय ट्रायल मैच का आयोजन सहरसा स्टेडियम सहरसा में आयोजित किया गया। आज के मैच के शुरुआत में मुख्य रूप से अभिषेक सोनू, चंद्रभाल शूलपानी,किशोर कुमार झा, प्रणव प्रेम, विकास भारती, आशीष चंदन, प्रिंस गौरव, संघ के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, अंपायर शशि भूषण, आदि के उपस्थिति में ट्रायल मैच का शुरुआत किया गया।

विभिन्न जिले यथा सहरसा,सुपौल, मधेपुरा , पूर्णिया, खगड़िया आदि के कुछ खास खिलाड़ियों के बीच मैच कराया गया, और आगामी खेल हेतु तैयारी की गई है।मौके पर ,अमन, प्रियांशु, ऋतिक , विष्णु, विकास,शाहबाज, अवनीश, अतुल, गुड्डू, फैजान, आदि खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया।मौके पर मौजूद संघ के सचिव प्रमोद कुमार झा ने इस आशय की जानकारी दिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon