SAHARSA NEWS : फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने सहरसा के खिलाड़ी हरियाणा रवाना

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 4th फास्ट फाइव सीनियर नैशनल नेटबॉल प्रतियोगिता चैंपियंससीप 2025/26 जो 28.08.25 से 31.08.25 तक नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल हरियाणा में आयोजित होना है।जिसमें बिहार टीम के सहरसा के दो बच्चो का अपना प्रतिभा दिखाने का मोका मिला. मुस्तकीम, सुकराना प्रवीण आज दोनो खिलाड़ी को पटना खेल परिसर से बिहार के सचिव श्री संतोष जी के नेतृत्व में हरियाणा के लिए रवाना किया गया।

इस चयन से सहरसा नेटबॉल के सचिव राज किशोर गुप्ता,अध्यक्ष आनंद कुमार झा,संरक्षक प्रमोद कुमार झा, कोषाध्यक्ष ब्रजेश यादव, आयोजक मुखिया संजीव कुमार चौधरी जायसवाल ने सहरसा नेटबॉल के सभी बच्चों को शुभ आशीष दिए। मौके पर शशिभूषण, शैलेश कुमार झा प्रणव प्रेम,विकास भारती, चंद्रभाल शूलपानी,अभिषेक सोनू,किशोर झा, दुर्गानंद झा, जितेंद्र कुमार, मनीष खान, मनोरंजन सिंह, तुषार कात्यान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon