SAHARSA NEWS : पत्थर से कुचल कर अज्ञात युवक की हत्या से फैली सनसनी,दहशत में लोग

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब के निकट अज्ञात युवक का पत्थर से कुचले शव को देख लोगों में दहशत फैल गई। गुरुवार की अहले सुबह कुछ महिलाए मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। महिलाओं की नजर युवक के शव पर पड़ी। शव का चेहरा क्षत विक्षित था। चारो तरफ खून ही खून बिखड़ा था। शव देखने से ही देर रात पत्थर से कुचल कर की गई हत्या की ओर इशारा कर रहा था। शव के पास एक बड़ा सा कंक्रीट का पत्थर भी पड़ा था। जिसपर खून लगा हुआ था। जिससे आभास हो रहा था कि किसी ने बेरहमी से पत्थर से मृतक के चेहरे पर वार कर हत्या किया था। जिसकी सूचना सदर थानाध्यक्ष को दी गई।

जिसके बाद घटना एसपी हिमांशु के निर्देश पर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एएसआई खुशबू कुमारी, सनोज वर्मा,बजरंगी कुमार सहित सदर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया था।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना को हत्या की जानकारी मिली थी। छानबीन किया जा रहा है। शव की पहचान नही हुई है। लगभग 22 वर्षीय मृतक मजदूर लग रहा है। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलवाकर साक्ष्य संकलन किया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे को चिन्हित करने के प्रयास किया जा रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना का भी सहारा लेकर जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon