SAHARSA NEWS : सिमरी बख्तियारपुर के कद्दावर नेता रितेश रंजन बने बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के तेजतर्रार व कर्मठ नेता रितेश रंजन को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से पूरे कोसी क्षेत्र में खुशी की लहर है।रितेश रंजन लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं।पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं साथ ही जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दिलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह मनोनयन संगठन को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर रितेश रंजन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर रितेश रंजन ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल,संघटन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी इस घोषणा के बाद खासा उत्साह देखा जा रहा है। बधाई देने वालों में सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा,सिमरी बख्तियारपुर बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह, सलखुआ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष ललन जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, सुमन देवी, फुकन झा, भाजपा नेता रौशन राज बादशाह, अरविंद भगत, भाई भीएस, रौशन गांधी, निर्मल ठाकुर, शंकर यादव, सोनू कुमार, राकेश सिंह, राजशेखर कुशवाहा, नीलम भगत सहित कई लोग शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon