SAHARSA NEWS : कांग्रेस-आरजेडी मंच से प्रधानमंत्री की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी राजनीतिक पतन है – राजीव रंजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : घुसपैठियों बचाओ यात्रा के दौरान मिथिलांचल के पावन भूमि पर कांग्रेस-आरजेडी के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी केवल राजनीति का पतन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में माँ के प्रति आदर और सर्वोच्च स्थान पर सीधा प्रहार है।इन दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में घटित यह निंदनीय घटना न सिर्फ़ प्रधानमंत्री जी का, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का गहरा अपमान है।पहले बिहार का अपमान और अब प्रधानमंत्री जी की माताजी को लेकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग… यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों की संकीर्ण मानसिकता और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है।बिहार की जागरूक जनता इस असभ्यता और ओछी मानसिकता का दृढ़ता से जवाब देगी।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि ‘मां’ शब्द का अपमान वही कर सकता है जिसका धरती मां से, भारत माता से कोई नाता ही न हो। इन लोगों ने मर्यादा, शालीनता और संस्कृति सबकी सीमाएँ लांघ दी हैं। 140 करोड़ भारतीय ऐसी राजनीति को नकार चुके हैं और तिलांजलि दे चुके हैं।भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा श्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत पूज्य माता जी के लिए जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी कटु शब्दों में निंदा करता हूं।ये गाली की भाषा इस देश की नहीं हो सकती, बिहार की भाषा भी नहीं हो सकती है। ऐसी बातों को न तो बिहार बर्दाश्त करेगा, न ही देश बर्दाश्त करेगा।कांग्रेस और आरजेडी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग बुथ लूट कर सत्ता हासिल करते थे वे लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए वोट चोरी का आरोप लगाते लगाते अब खुले मंच से अपनी हार के डर से आदरणीय प्रधानमंत्री की माता को खुले आम गली बकबाना शरू कर दिए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon