SAHARSA NEWS : कारगिल ब्रिगेड की टीम ने शहीद रमण झा के परिवार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में शहीद जिके के बनगांव गांव के लाल रमण झा के परिजन को कारगिल से आए चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। कारगिल ब्रिगेड की इस पहल ने एक बार फिर से भारतीय सेना की देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया है।शहीद सिपाही रमण झा की शहादत को याद करते हुए सूबेदार अमिताभ दास ने कहा कि उनकी शहादत ने देश के लिए एक मिसाल पेश की है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सिपाही रमण झा के सहरसा स्थित शहीद रमण झा गेस एजेंसी पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें कारगिल ब्रिगेड से आए फौजियों के एक दल ने शहीद के परिवार को विजय प्रतीक के रूप में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।दरअसल आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस के पूर्व कारगिल से आए चार सदस्यीय टीम ने शहीद रमण झा के परिजन से मिलकर उनका हालचाल जाना साथ ही शहीद परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाले मदद की भी जानकारी ली।इस अवसर पर शहीद के पिता फूल झा ने कहा कि मेरा पुत्र देश के लिए शहीद हो गए जिस पर मुझे गर्व है।उन्होंने कहा शहीद रमण का बलिदान स्वर्ण अक्षरों मे अंकित है।उनका शौर्य साहस व बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन करेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon