SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कहरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी ने अंचलाधिकारी कहरा द्वारा महिला कर्मी निम्नवर्गीय लिपिक चाँदनी कुमारी को 23 जून को संध्या 04:50 बजे अपराहन में अपने वेश्म में बुला कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अंचल के सभी कर्मी के साथ बार बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता रहा है। इस कारण प्रखंड सह अंचल के प्रधान सहायक अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी कर्मी कार्य का बहिष्कार किया।चाँदनी कुमारी निम्न वर्गीय लिपिक अभ्यावेदन समाहरणालय संघ एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा को भी दिया है।
महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि कहरा अंचलाधिकारी समान्य प्रशासन विभाग के निर्गत निदेश के आलोक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार करें।महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्रा समाहरणालय संघ के मंत्री समरेंद्र सिंह अध्यक्ष रमण कुमार,सुरज कुमार ने कहा कहरा अंचलाधिकारी अपने व्यवहार में सुधार लाए संबंधित कर्मी से माफी मांगे अन्यथा जिला भर में उग्र आंदोलन करने की धमकी दी।



