SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के मैदान में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ ।इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिंह ने किया।मंच संचालन डॉ आर्य सिंधु द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय एवं एम एल टी कॉलेज के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में एम एल टी कॉलेज ने सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय को एक गोल से पराजित कर विजेता कप पर अपना कब्जा किया। खेल के इस समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अबुल फजल, क्रीडा निर्देशक एवं डॉ जैनेंद्र कुमार उप क्रीडा निर्देशक मौजूद रहे ।मैच में चयनकर्ता की भूमिका में डॉ संजीव कुमार झा और प्रो मुन्ना कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कीड़ा पदाधिकारी डॉ रामनरेश पासवान, हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार झा, मैच रेफरी रश्मि सोरेन, प्रियांशु राज, प्रमोद कुमार झा, बृजेश कुमार मैं अपनी भूमिका अदा की ।
प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में जीत हार तो होता ही रहता है इसमें उदास होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप सभी खिलाड़ी आगे मैच खेलने की तैयारी मैं लग जाएं l विश्वविद्यालय पदाधिकारी के द्वारा सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ सुधीर कुमार सिन्हा,डॉ रामानंद सदा, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमार, डॉ शाहिद हुसैन, डॉ सुलेखा,डॉ ममता, डॉ रीना कुमारी, ओम प्रकाश सिंह मनीष कुमार सिंह, उदय कुमार ओमप्रकाश पंडित, बब्बन सिंह , सत्यनारायण यादव,एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।



