SAHARSA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप अंतर्गत 75 विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मत्स्यगंधा झील के आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों द्वारा सफाई व्यवस्था के यथोचित प्रबंधन हेतु संचालित जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वीप द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ दीपेश कुमार,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, सहरसा नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा,अपर समाहर्ता सहरसा वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त, सहरसा,अपर समाहर्ता, आपदा, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए, सहरसा के द्वारा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वच्छता कर्मियों एवं उपस्थित आम नागरिक/मतदाता को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, सहरसा, दीपेश कुमार के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाया गई साथ ही उनके द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया कि आप सब अपने अपने घर,पड़ोसियो के बीच मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम करके एक अच्छा नागरिक होने का फर्ज निभा सकते है। मौके पर स्वीप कोषांग के अभिषेक, किशोर कुमार,चंद्रभाल, विकास भारती,प्रणव प्रेम,अमित कुमार,प्रिंस गौरव,परमेश्वर,आशुतोष तथा सैकड़ों की संख्या मे स्वच्छता कर्मी एवं मतदाता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon