SAHARSA NEWS : खाने से पहले और शौचालय के बाद हाथों की धुलाई अच्छी तरह करने से मन प्रसन्न रहता है : सुदर्शन गौतम

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सलखुआ प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध फरकिया दियारा के अंदर मध्य विद्यालय रैठी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने सभी छात्र छात्राओं से कहा कि खाने से पहले और शौचालय जाने के बाद एवं कोई भी संक्रमित चीज छूने पर हाथ को पूरी अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए। ऐसा करने से शरीर के अंदर किसी भी किटाणु का प्रवेश नहीं होता हैै और शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षक नेता श्री गौतम द्वारा छात्र- छात्राओं को लाइफवॉय साबुन से हाथों की सफाई करवाई गई।हाथों की सफाई करने से उसके फायदे क्या होते हैं एवं हाथों की सफाई नहीं करने से क्या नुकसान होते हैं, शरीर के अंदर, इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी शिक्षक- शिक्षिका, छात्र-छात्रा अभिभावक, को भी संकल्प दिलाया गया।

फरकिया दियारा में ये चिन्हित विधालय है, छात्र- छात्राएं शत् प्रतिशत यूनिफार्म में आते हैं, नियमित रूप से बच्चों- बच्चियां के बीच पठन-पाठन होते हैं और नियमित रूप से मध्यान भोजन भी चलते हैं लेकिन भवन और चार दिवारी के मामले में सुविधा विहीन है अगर भवन और चारदिवारी इस विद्यालय को शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्ति कर दी जाती है, तो यह विद्यालय प्रखंड से लेकर जिला तक के चिन्हित विद्यालय में इनकी गिनती होगी, दुर्भाग्य की बात है कि शिक्षा विभाग की नींद अभी तक नहीं खुली है।छात्र- छात्रा जर्जर भवन में ही पढ़ने को विवश हैं। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम,शिव कुमार,परमानंद कुमार,सरिता कुमारी,नवनीत कुमार,अजीत, दिगंबर, शंकर,प्रमोद,गुरुदेव आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon