SAHARSA NEWS : महिला जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास कार्य को लेकर सांसद को किया सम्मानित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले में विकास कार्य के गति पकड़ने पर जदयू महिला कार्यकार्ताओ में हर्ष व्याप्त है। शहर में आरओबी निर्माण कार्य,मत्स्यगंधा में ग्लास ब्रिज निर्माण एवं उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डा का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने को लेकर जिले वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।इसी कड़ी में महिला जदयू जिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता एवं समाज सेविका पूजा चौधरी ने शुक्रवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमती गुप्ता एवं समाज सेविका पूजा चौधरी ने बताया कि सांसद दिनेश चंद्र यादव को विकास पुत्र के रूप में माना जाता है। उनके संसद सदस्य बनने पर कोसी क्षेत्र में रेल एवं सड़क नेटवर्क का पूरा विस्तार किया गया है।

जिसके कारण अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य पर 143 करोड़ की लागत से अगले 2 वर्षों में आरओबी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही मत्स्यगंधा में ग्लास ब्रिज का निर्माण होने से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी। वही हवाई अड्डा चालू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन काल में सभी जाति धर्म के महिलाओं को का सशक्तिकरण किया गया है। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला आरक्षण को मजबूती से लागू कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon