SAHARSA NEWS : नगर परिषद क्षेत्र में मनाया गया योग दिवस, घरों के छत पर भी लोगों ने किया योगा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नप सिमरी बख़्तियारपुर क्षेत्र के कई इलाकों में योगाभ्यास किया गया। युवा व युवतियां ने भी योगाभ्यास किया। लोग अपने घरों के छत पर योग करते नजर आए। नगर परिषद क्षेत्र के आजाद नगर गंज के रहने वाली प्रीति कुमारी ने बताया कि आज पूरा विश्व तनाव, अशांति से गुजर रहा है और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे समय में योग हमें शांति की दिशा देता है।

योग वह विराम बटन है जिसकी मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से संपूर्ण बनने के लिए आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती है। जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते है। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon