Araria News: अररिया में बालिकाओं और महिलाओं के लिए सखी वार्ता का आयोजन

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News अररिया सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय अररिया बस्ती (बैरगाछी) में आज शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम ‘सखी वार्ता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देना था।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें सुरक्षा और सशक्तिकरण: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, भेदभाव और लिंग-आधारित हिंसा से कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा की गई। बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया। वन स्टॉप सेंटर (OSC) की महिला हेल्पलाइन डायल-181, बच्चों के लिए 1098, और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही समय पर मदद प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, ताकि वे एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon