PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दरभंगा से लगातार विधायक रह चुके और बिहार सरकार में मंत्री पद का दायित्व निभा चुके संगठन के अनुभवी कार्यकर्ता श्री संजय सरावगी को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला साबित करता है कि भाजपा वास्तव में कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को सम्मान मिलता है।
विधायक खेमका ने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है और यही विचारधारा पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाती है। उन्होंने पूर्णिया सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं की ओर से नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होकर जनसेवा के संकल्प को नई गति देगा।



