Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

sarkar-aapke-dwar-farmer-registry-banmankhi
पूर्णिया

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया

बनमनखी प्रखंड के रूपौली दक्षिण पंचायत अंतर्गत शिलानाथ रूपौली ग्राम में बुधवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी और डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कैम्प का उद्देश्य किसानों को एग्रीस्टैक (AgriStack) डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान बनमनखी विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि समन्वयकों, बीटीएम, एटीएम, किसान सलाहकारों, राजस्व कर्मियों, अमीन एवं CSC संचालकों द्वारा किए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की और किसानों से सीधा संवाद किया।

मंच से संबोधित करते हुए विधायक एवं जिला पदाधिकारी ने कहा कि आधुनिक, तकनीक आधारित और लाभकारी कृषि के लिए किसानों की डिजिटल पहचान (FR ID) बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लक्षित और पारदर्शी ढंग से मिलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले का कोई भी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे।

विशेष कैम्प में 100 से अधिक किसानों का e-KYC कर FR ID सृजित किया गया, जबकि 125 से अधिक किसानों का बिहार कृषि ऐप पर पंजीकरण कराया गया। अब तक जिले में लगभग 1.94 लाख किसानों का e-KYC सत्यापन और 1.13 लाख से अधिक किसानों का FR ID बनाया जा चुका है, जिससे पूर्णिया जिला राज्य के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया है।

फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 6 से 11 जनवरी तथा द्वितीय चरण 17 से 21 जनवरी 2026 तक चला। कैम्प मोड समाप्त होने के बावजूद CSC केंद्रों पर यह कार्य जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, अद्यतन भूमि रसीद एवं मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। किसान नजदीकी कृषि समन्वयक, CSC या बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से अपना FR ID बनवा सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे डिजिटल खेती की दिशा में आगे बढ़ते हुए शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराएं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
shri-shri-108-saraswati-puja-udghatan-lalganj-purnia
Previous

लालगंज में 23 जनवरी को श्रीश्री 108 सरस्वती पूजा सह उद्घाटन समारोह

cyber-thana-purnia-refund-cyber-fraud-amount
Next

साइबर थाना पूर्णिया ने दो पीड़ितों को ठगी की राशि वापस कराई

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.