सहरसा, अजय कुमार : बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज को पुलिस उप महानिरीक्षक बनाए जाने से सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल स्थित ग्राम पंचायत सरडीहा में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 22 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। ये सभी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार सरकार ने इन्हें प्रमोशन देते हुए डीआईजी बनाया है। जिसको लेकर गृह विभाग की ओर से इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सरडीहा गांव निवासी पिता विरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि चिरंजीवी सरोज अपने छात्र जीवन से ही कठिन परिश्रमी रहा है। आज भी अपने कर्तव्य को जिम्मेदारी के साथ निभाने में विश्वास करता है। उन्होंने बताया कि बतौर एसपी के रूप में पहला पदस्थापन भागलपुर में और उसके बाद नवगछिया एसपी बनाए गए। वर्तमान में बगहा एसपी हैं।
जहां से उन्हें डीआईजी में प्रोन्नति मिली है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में नवल किशोर सिंह, बाल कृष्ण सिंह, कुमार विनोद रंजन सिंह, विजय कुमार सिंह, ओंकार शरण सिंह, सरडीहा पंचायत मुखिया सुमन कुमार सिंह, सरपंच विरेन्द्र सिंह, समिति राहुल कुमार सिंह, मनजीत सिंह, निर्मल सिंह, प्रफुल्ल सिंह, मुरारी सिंह, सुधाकर सिंह, बंशी धर सिंह, पाना सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, विक्रम सिंह, पिंटू सिंह, सुनीति सिंह सहित अन्य शामिल हैं।



