1990 के चुनाव में सीपीआई से हार का हैट्रिक लगानेवाले सरयुग मंडल, निर्दलीय जीत गए थे चुनाव

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा के दसवें विधानसभा चुनाव में हमेशा दूसरे स्थान पर रहे तथा हार का हैट्रिक लगानेवाले सरयुग प्रसाद मंडल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गए थे तथा विधायक का ताज पहन लिया था । इस चुनाव में सबसे ज्यादा 30 प्रत्याशी मैदान में थे । रूपौली के इतिहास में सरयुग प्रसाद मंडल ने सबसे कम मतों से भाजपा के पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल को 627 मतों से हराया था । तब यहां कुल 144556 वोटर थे तथा कुल 90514 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था । चुनाव में सरयुग प्रसाद मंडल को कुल 20789 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के जयकृष्ण मंडल को 20162 मत मिले थे । तीसरे नंबर पर सीपीआई प्रत्याशी बालकिशोर मंडल थे, जिन्हें कुल 20162 मत मिले थे । चैथे नंबर पर रहे निर्दलयी प्रत्याशी रामचंद्र मंडल को 9373 मत मिले थे ।

जबकि पाचवें नंबर पर वासुदेव प्रसाद सिंह को 5167 मत मिले थे । अन्य 25 प्रत्याशियों को कुल 14554 मत मिले थे । चुनाव में पिछली बार के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 23837 मतों की वृद्धि हुई थी । कुल मतदाता के 62 प्रतिशत मतों का प्रयोग हुआ था । महिला एवं पुरूष मतदाताओं में एक हजार पुरूष मतदाताओं के मुकाबले मात्र 970 महिलाएं थीं । चुनाव जीतने के बाद विधायक सरयुग प्रसाद मंडल ने सबसे पहले नदियों में पुल की ओर ध्यान दिया था तथा लोगों को रास्ता सुलभ करवाया था । उनके द्वारा मोहनपुर ओपी को जोडनेवाले रूपौली मोहनपुर सडक पर डोभा घाट पर लोहा पुल बनवाया था । इसके अलावा भवानीपुर से अकबरपुर ओपी क्षेत्र केा जोडने के लिए बलियाघाट पर लोहापुल बनवाया था । रायपुरा घाट पर भी प्रयास किया था, परंतु वे सफल नहीं हो पाए थे । ठीक इसी तरह वे टीकापटी हाईस्कूल में दो कमरों का भवन दिया था । इसके अलावा भी अन्य कार्य करवाए गए थे । तब विधायकों को मात्र तीन लाख रूपये विकास फंड के रूप में मिलते थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon