कल होगा दूसरे चरण का मतदान, फर्जी आधार कार्ड पर प्रशासन सख्त

Bihar Election 2025 : पूर्णिया जिले में 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त पहचान पत्रों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

डीएम ने बताया कि इस बार आधार कार्ड को भी वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया गया है, लेकिन किसी भी संदिग्ध या फर्जी आधार कार्ड की स्थिति में उसका क्यूआर कोड स्कैन कर जांच की जाएगी। यदि जांच में कार्ड फर्जी पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon