सीमांचल को रेल विकास की सौगात, जोगबनी–कटिहार रेलखंड होगा डबल लाइन

अररिया, प्रिंस कुमार : सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल करते हुए जोगबनी–कटिहार रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे दशकों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। करीब 108 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अब तक सिंगल ट्रैक होने के कारण परिचालन में बाधाएं आती थीं, जिन्हें डबल लाइन बनने के बाद दूर किया जाएगा। परियोजना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने रेल लाइन से सटी निजी जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में अंतिम लोकेशन सर्वे के लिए ₹2.16 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसके बाद तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं।

कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार प्रस्ताव तैयार है और रेलवे स्तर पर आवश्यक कार्रवाई चल रही है। दोहरीकरण से अररिया, फारबिसगंज, पूर्णिया सहित 19 स्टेशनों को बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं भारत-नेपाल सीमा से सटे इस मार्ग पर माल ढुलाई और व्यापार को भी नया बल मिलेगा। डबल ट्रैक बनने से ट्रेनों का संचालन सुगम होगा, यात्रा समय घटेगा और भविष्य में नई ट्रेनों के परिचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon