राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अररिया में संगोष्ठी: “भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” सबसे बड़ी चुनौती

अररिया, प्रिंस कुमार: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज अररिया प्रेस क्लब भवन के सभागार में जिला जन सम्पर्क कार्यालय अररिया के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था: “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा।”

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) चंद्रशेखर यादव, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश भगत, सचिव अमित कुमार अमन, ब्यूरो प्रमुख प्रशांत पराशर, फुलेंद्र कुमार मलिक, मृगेंद्रमणि सिंह, अमोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार परवेज आलम, एलपी नायक सहित उपस्थित सभी पत्रकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व, डी.पी.आर.ओ. और पत्रकारों का पौध (Sapling) देकर स्वागत किया गया।

मीडिया कर्मियों ने बताया ‘बड़ी चुनौती’
परिचर्चा की शुरुआत करते हुए मीडिया कर्मियों ने वर्तमान समय में भ्रामक सूचनाओं (Fake News) से बचते हुए प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखने को एक बड़ी चुनौती बताया। मीडिया कर्मियों ने इस बात पर बल दिया कि प्रेस की विश्वसनीयता और खबरों की सत्यता को बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम को फुलेंद्र मल्लिक, पंकज पराशर, मृगेंद्र मणि सिंह, आमोद ठाकुर, परवेज आलम, बेदी झा, पंकज रंजीत, सुमन ठाकुर, एलपी नायक, अब्दुल गनी, फिरोज आलम, अमरेंद्र कुमार, विकास कुमार, राजीव सिंह, संतोष झा सहित अन्य कई मीडिया कर्मियों ने संबोधित किया।

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: DPRO

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने इस अवसर पर प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सशक्त प्रेस बहुत जरूरी है।

उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा:

“प्रेस का काम केवल प्रशासन को आईना दिखाना नहीं है, बल्कि समाज को भी आईना दिखाना है।”

“मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सत्यता की जांच परख के बाद ही खबरें लिखी जाएं।”

“मीडिया निष्पक्षता को सर्वोपरि रखे और सनसनी फैलाने वाली भ्रामक खबरों को परोसने से बचे।”

संगोष्ठी का सफल संचालन पत्रकार ज्योतिष कुमार झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार भगत द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्यूरो प्रमुख ज्योतिष कुमार झा, पत्रकार चंदन कुमार लालू, रवि भगत, रुपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon