पूर्णिया: मोहम्मद इरफान कामिल का बेहतरीन जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर ने की। इस शुभ अवसर पर पूर्णिया के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें गुलदस्ता देखकर शुभकामना दी। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सेवा की भावना को सलाम किया।
पूर्णिया के प्रसिद्ध श्री नायक होटल में जन्म महोत्सव का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार, अखिलेश चंद्र, प्रशांत दा, युवा पत्रकार आकाश कुमार, पत्रकार संजीव कुमार, प्रेस क्लब पूर्णिया के कोषाध्यक्ष पंकज नायक, के अलावा दर्जन वरिष्ठ पत्रकार पत्रकारों ने पत्रकार मोहम्मद इरफान कामिल को गुलदस्ता और केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस समारोह में उपस्थित लोगों ने मोहम्मद इरफान कामिल की पत्रकारिता और सामाजिक सेवा की भावना को सलाम किया। उनकी सेहत और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। गोरतलब है कि मोहम्मद इरफान कामिल एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और पटना से प्रकाशित होने वाले रोज नाम उर्दू अखबार आगामी न्यूज़ , सन्मार्ग , मॉर्निंग इंडिया के जिला ब्यूरो भी हैं। पत्रकार मोहम्मद इरफान कामिल ने इस जन्मदिन समारोह के लिए तमाम पत्रकारों का शुक्रिया यदा की।



