Purnia News: सात साल बीत गए, नहीं बन पाया गैदूहा-खरकटा सड़क पर बने पुल का एप्रोच पथ

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News सात साल बीत गए, दो प्रखंडों को जोडनेवाला तथा गैदूहा-खरकटा सडक के बीच कारी कोसी नदी पर बने पुल का एप्रोच पथ अभी तक नहीं बन पाया है, जिससे प्रतिदिन इस पुल के पास दुर्घटना आम बात हो गई है। यह बता दें कि लगभग सात साल पहले प्रखंड के गैदूहा एवं भवानीपुर प्रखंड के खरकटा गांव के बीच कारी कोसी नदी पर लगभग साठ फीट लंबा पुल बना हुआ है। इस पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ की आजतक पीचिंग हुई ही नहीं है। इसके दोनों किनारों पर एप्रोच पथ का काफी कटाव हो चूका है, जिससे आयेदिन दुर्घटना आमबात हो गई है।

दूसरी ओर इस पुल के एप्रोच पथ को इतना उंचा एवं सीधा घुमावदार बनाया गया है कि कईबार वाहन उस चढाई पर चढ नहीं पाते हैं तथा दुर्घटना हो जाती हैं। लोग यह समझ नहीं आती है कि आखिर इस पुल एवं एप्रोच पथ का निर्माण किस प्रकार किया गया है। मोके पर सिंहपुर दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमण कुमार पासवान बताते हैं कि पुल पार करने के लिए पहाड जैसी सीधी उंचाई चढनी होती है, दूसरी ओर इसकी ढलान इतनी तीखी है कि गलती से अगर लुढक गए तो, हाथ-पांव टुट ही सकता है। पैदल पार करने में भी सांसें चढ जाती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पुल के एप्रोच पथ की चढाई एवं ढलान के साथ-साथ एप्रोच पथ का कालीकरण एवं पुल के दोनों किनारों के कटाव की मरम्मती की जाए, ताकि दुर्घटना रूक सके एवं यातायात आरामदायक हो सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon