सहरसा, अजय कुमार: स्थानीय नगर निगम चौक स्थित माया रिसाॉर्ट में आयोजित समारोह का उद्घाटन जिला कला, संस्कृति एवं पर्यटन पदाधिकारी स्नेहा झा, संस्थान के मुख्य संरक्षक उच्च न्यायालय, पटना के अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा, संरक्षक एवं समकालीन कवि डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. रमण झा, पूर्व विद्यालय प्राचार्य हरि नारायण राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि स्नेह झा ने कही कि ‘झिझिया’ मात्र नृत्य नहीं है, बल्कि मिथिला के आत्मा का नाद है, हमरी संस्कृति की अमिट पहचान है। हमारी प्रबल आशा है कि ये अनुपम लोकनृत्य शीघ्र ही भारतवर्ष के सांस्कृतिक मानचित्र पर स्वर्ण अक्षर में अपना विशिष्ट पहचान स्थापित करेगी।
वही अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि झिझिया नृत्य मिथिला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत लोक नृत्य है। यह नृत्य मिथिला क्षेत्र की परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। संरक्षक रमण झा संस्थान के इस प्रयास का सराहना करते हुए कहा कि अद्भुत व भव्य आयोजन संस्थान के उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने जो ऐसे आयोजन का शुरुआत किया है यह निश्चित रूप से हमारी लोक संस्कृति के लिए वरदान साबित होगा। जबकि पूर्व विद्यालय प्राचार्य हरि नारायण राम ने कहा कि यह पारंपरिक लोक नृत्य -उत्सव हमारे क्षेत्र की असली पहचान है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समकालीन कवि अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान का इस क्षेत्र में अपनी लोक संस्कृति को सहेजने का यह प्रयास स्तुत्य है।
सच को सच कहने की क्षमता इसी संस्थान को है जो जमीन से जुड़ कर अपनी लोक संस्कृति व लोक कला को संरक्षण दे रहे है। संस्थान सचिव वन्दन वर्मा के संचालन व नाट्य निर्देशक कुन्दन वर्मा के नेतृत्व में नीतू कुमारी, आकांक्षा आजाद, खुशबू, रितिका, आर्ची, प्रिया, सानवी, पीहू, खुशी, अन्नू, राशि, स्वास्तिका, रिमझिम, नैना राज, नंदनी, काव्या, अन्मया यादव, गीतिका ने एक से बढ़ कर एक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से अपने प्रतिभा व संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वही द बिग डांस एकेडमी एवं स्ट्रगलर डांस क्रियु के कलाकारों ने समूह लोक नृत्य प्रस्तुत कर झिझिया सहित मिथिला के सम्पूर्ण लोक संस्कृति का झलक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
निभाष कुमार के नेतृत्व में सोनी, मीनाक्षी, निजाम, संजीत राजा ने अपने लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ऑर्गन एवं नाल पर क्रमशः कृष्णा एवं रोहित ने संगत किया। मौके पर चंदन वर्मा, राहुल सिंह, सुदर्शन कुमार, प्रसेनजीत झा, हिमांशु प्रणव, सालवी, अनुष्का, मेघा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुमार, सत्यम, मयंक, लक्ष्य वर्मा, पुरुषोत्तम, मनीष मुस्कान, रजनीश ने भरपूर सहयोग किया। संस्थान सचिव वन्दन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह को भव्य व आकर्षक रूप देने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



