शिवपुरी सत्संग मंदिर में नवरात्र पर लगेगा ध्यान-साधना शिविर, साधकों के लिए सभी व्यवस्थाएं निशुल्क

पूर्णिया: पूर्णिया के फ्लोर मिल रोड स्थित शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नौ दिवसीय ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधकों को आवास, भोजन, जलपान सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। यह शिविर संत सदगुरु महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर रविवार को ट्रस्टियों की बैठक ट्रस्टी अशोक कुमार आलोक की अध्यक्षता में हुई और सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा तय की गई। शिविर में देशभर से वरिष्ठ महात्माओं के आगमन एवं प्रवचन होंगे, साथ ही स्तुति-विनति, ग्रंथ पाठ, सत्संग, आरती और प्रसाद वितरण प्रतिदिन दोनों पाली में संपन्न होगा।

अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। व्यवस्थापक अखिलेश मंडल ने बताया कि इच्छुक साधक समय रहते पंजीकरण करा लें, जबकि ट्रस्ट संरक्षक पवन कुमार पोद्दार ने सभी सत्संग प्रेमियों से इस ध्यान साधना शिविर में भाग लेने का आह्वान किया, जिससे वे संतमत में ध्यान की महत्ता और विधि को नजदीक से समझ सकें। बैठक में पवन कुमार पोद्दार, अखिलेश मंडल, संतलाल शरणागत, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, विजय प्रसाद साह, शिवनारायण जयसवाल, शंभू कुमार ठाकुर, सर्वोत्तम कुमार भगत, शशिकला देवी सहित कई ट्रस्टी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon