Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

पूर्णिया में लेंसकार्ट शोरूम पर श्री राम सेवा संघ का कार्यक्रम, कर्मचारियों को लगाया तिलक

By अंग इंडिया न्यूज़
April 22, 2026 1 Min Read
0

पूर्णिया : पूर्णिया शहर स्थित Lenskart शोरूम में मंगलवार को श्री राम सेवा संघ के सदस्यों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शोरूम में कार्यरत कर्मचारियों को तिलक लगाया गया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े राणा प्रताप सिंह, कुंदन मंडल, गोलू जायसवाल, आदित्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संगठन के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार और व्यवसाय को धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि बड़ी कंपनियों को किसी एक समुदाय के पक्ष या विरोध में खड़ा होने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की एकाधिकार की स्थिति को न देश में, न बिहार में और न ही पूर्णिया में स्वीकार किया जाएगा।

वहीं शोरूम के फ्रेंचाइजी संचालक केशव पंसारी ने लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में सभी धर्मों के कर्मचारी मिलजुल कर काम करते हैं और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि यदि उच्च स्तर से कोई निर्देश आता है, तब भी स्थानीय स्तर पर सौहार्द बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाया, गले मिले और सामाजिक सद्भाव का संदेश साझा किया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

अप्रैल के अंत में मौसम का उलझा मिज़ाज : अररिया और आसपास बारिश का संकेत, वहीं दक्षिण-बिहार में भीषण गर्मी और लू का खतरा

Next

पूर्णिया में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का उत्सव शुरू ; तीन दिवसीय ‘ज्ञान संगम’ कार्यक्रम में देशभर से साहित्यकार, विद्वान और कलाकार शामिल

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.