Siwan News: बैंक पहुंचते ही बंद मिला, किस्मत ने सड़क पर लिखा ‘अंतिम भुगतान

सिवान: Siwan News सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध दंपती की जिंदगी बदल गई। रसूलपुर बिंदवाल के निवासी 65 वर्षीय पारस प्रसाद अपनी पत्नी प्रभावती देवी के साथ ई-रिक्शा से वृद्धापेंशन के लिए बैंक जा रहे थे, लेकिन जैसे ही दोनों छपियां गांव पहुंचे और वाहन से उतरे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पारस प्रसाद की मौत हो गई। प्रभावती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक पारस प्रसाद बांस की टोकरी बनाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को बैंक बंद होने की जानकारी नहीं थी, वरना शायद यह हादसा टल सकता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon