पूर्णिया,आनंद यादुका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है. यह कार्यक्रम सोमवार देर संध्या 8:30 बजे से प्रारंभ हो गया है . इस कार्यक्रम के तहत रात्रि के समय लोगों के रक्त को संग्रह कर उसकी जांच किया जायेगा । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते फाइलेरिया रोग को खत्म करना है । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि फाइलेरिया रोग के परजीवी रात के समय शरीर मे विचरण करता है , इसलिए इस रोग की समुचित इलाज के लिए रात्रि के समय ब्लड सेम्पल लेकर इसकी जांच किया जाता है ।
इस कार्यक्रम के तहत दो साइट में रक्त संग्रह किया जा रहा है जिसमे सेन्टीनल और रेण्डम जांच शामिल है । कर्यक्रम के तहत सेन्टीनल में प्रखंड क्षेत्र के सोनमा पंचायत के 300 लोगों का रक्त संग्रह किया जाएगा , जबकि रेण्डम में लाठी पंचायत के 300 लोगों का रक्त संग्रह किया जाना है । इस कार्यक्रम में सीएससी भवानीपुर में कार्यरत चिकित्सा कर्मी लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार, एफपीसी दुर्गेश कुमार, सुरेश राम, सुनील शर्मा, परमेश कुमार और प्रेमजीत कुमार को शामिल किया गया है ।



