पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान मुख्य शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसके तीन सहयोगियों को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, भंगड़ा निवासी रतन ऋषि अपने सहयोगियों के साथ अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रतन ऋषि मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में भंगड़ा निवासी तुलो साह, मो. ताजुद्दीन तथा धमदाहा थाना क्षेत्र के सोरकाही निवासी कारे मुखिया शामिल हैं। इनके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी के दौरान तस्कर फरार, तीन सहयोगी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध शराब बरामद

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


