पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान मुख्य शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसके तीन सहयोगियों को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, भंगड़ा निवासी रतन ऋषि अपने सहयोगियों के साथ अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रतन ऋषि मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भंगड़ा निवासी तुलो साह, मो. ताजुद्दीन तथा धमदाहा थाना क्षेत्र के सोरकाही निवासी कारे मुखिया शामिल हैं। इनके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Post navigationसड़क दुर्घटना में मृत तीन लोगों के आश्रितों को प्रशासनिक सहायता, अधिकारियों ने पहुंचकर बंधाया ढांढस महाशिवरात्रि के मौके पर भवानीपुर में भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे लोग