इंडो इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुई समाज सेविका ज्योति मिश्रा

सहरसा, अजय कुमार : इंडो इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट सोशल काउंसिल के द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईकॉन अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के एमएलए सतीश उपाध्याय, सांसद मनोज तिवारी, आईआरईएस रविंद्र गोयल, अंजुम मंडल एवं प्रसिद्ध कवित्री डॉ अन्ना दिल्हवी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले 17 लोगों को पुरस्कृत किया गया।

इस क्रम में बिहार से एकमात्र सहरसा जिला के सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति मिश्रा को इंडो इंटरनेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि ज्योति मिश्रा के द्वारा एचआईवी पॉजिटिव लोगों के देखभाल के साथ-साथ, बाल विवाह रोकने सहित अन्य सामाजिक कार्य बखूबी निर्वहन किया जा रहे हैं।

उनके सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियों को देखते हुए भूटान, थाईलैंड,नेपाल, श्रीलंका, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे जगह पर इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। श्रीमती मिश्र ने बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें जो पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान जिले वासियों को के प्रति समर्पित है। साथ ही यह सम्मान मुझे सामाजिक दायित्व की निर्वहन के लिए महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया गया है जिसका निर्वहन समाज की सेवा कर बखूबी करता रहूंगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon