Purnia News: समाजसेवी कुमार दीपक वर्मा की माता माया सहाय का निधन

पूर्णिया: Purnia News शहर के सम्मानित एवं समाजसेवी परिवार से जुड़ी माया सहाय जी का 95 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। वे समाजसेवी कुमार दीपक वर्मा की माता एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सक्रिय युवा शुभम वर्मा की दादी थीं। लंबे समय से बीमार रहने और वृद्धावस्था की वजह से उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है और समाज के सभी वर्गों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु अंतिम यात्रा में भाग लिया।

माया सहाय जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके चार संतानों में सबसे बड़ी पुत्री रूपा, और तीन पुत्र — समाजसेवी दीपक वर्मा, संजय वर्मा (राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पूर्णिया में प्रधान लिपिक), और मनोज वर्मा (बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर के वर्तमान सचिव) शामिल हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं सिविल सर्जन सहित कई प्रशासनिक व सामाजिक हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उनकी अंतिम यात्रा मंझली चौक स्थित आवास से प्रारंभ होकर पुराने पैतृक निवास पर ठहराव के पश्चात चूनापुर घाट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर वर्मा परिवार के सदस्यों — प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, अशोक वर्मा, रितेश सहाय, रूपेश सहाय, नूतन वर्मा, सुनीता वर्मा, किरण वर्मा, अमृता वर्मा, अनामिका सहाय, प्रशांत वर्मा, शुभम वर्मा, निशांत वर्मा, सोनी वर्मा, मधु प्रिय, आशीष वर्मा, अनीश, केतन, हंसिका, राधिका एवं अन्य स्वजन— भावुकता के साथ उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि माया सहाय जैसी वरिष्ठ नागरिक आज के समाज में विरले ही देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दीर्घायु और संस्कारित जीवन से समाज को सीख लेने की आवश्यकता है, ताकि भावी पीढ़ी स्वस्थ और नैतिक मूल्यों के साथ लंबा जीवन व्यतीत कर सके। माया सहाय जी का जाना न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon