पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News भौवा प्रबल के पंचायत के जनप्रतिनिधि भले ही सोये हुए हैं, परंतु वहीं अंझरी गांव का एक सामाजिक कार्यकर्त्ता इन पीडितों के लिए संजीवनी लेकर पहुंच रहे हैं। इसके लिए उन्हें सभी ने एकओर से बधाई दी है। यह बता दें कि भौवा प्रबल पंचायत बिहार की शोक कही जानेवाली कोसी नदी की गोद में बसा हुआ है, इससे हरवर्ष यहां सबसे पहले बाढ आती है तथा यहां के लोग सबसे पहले प्रभावित होती है। कुछ इसी कारण यहां के लोगों का अभी भी विकास बाधित है तथा लोग गरीबी के बीच जिंदगी जी रहे हैं।
खासकर जब बाढ़ आती है, तब यहां की जिंदगी बद-से-बदतर हो जाती है, लोगों की नजरें हमेशा सहारा बनकर आनेवाले लोगों पर लगी रहती है। इसी को लेकर यहां के पूर्व मुखिया प्रत्याशी मो अताबुल भगवान बनकर सामने आए हैं। उनके द्वारा इस पंचायत के बनकटा, जंगलटोला, साधुपुर, मंझोडीह एवं सहोडा गांवों में वितरण कर रहे हैं, बाकी पंचायत के अन्य गांवों में सोमवार को बांटेंगे। इस संबंध में भौवा प्रबल पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी मो अताबुल ने बताया कि वे हमेशा ही अपने पंचायत की जनता की सुधि ली है तथा हर मुशीबत के समय उनके साथ खडे हुए हैं।
उनके द्वारा शनिवार को बनकटा गांव में सभी परिवारों के बीच सूखा राशन बांटा गया है। रविवार को जंगलटोला, साधुपुर आदि पूर्वी क्षेत्र में बांट रहे हैं। सोमवार को वे बाकी बचे गांवों के पीडितों के बीच बांटेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी शक्ति के अनुसार लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर उपमुखिया अजय कुमार मंउल, चंदन चौधरी, चंदेश्वरी शर्मा, भुटो शर्मा, राजो शर्मा, नवीन शर्मा, षंकर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



