Araria News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्तूरबा विद्यालयों में खेल और जागरूकता कार्यक्रम

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर अररिया जिले के जोकीहाट और अररिया ग्रामीण स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शामिल थीं, जैसे पेंटिंग, गायन, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर नाटक और भाषण, म्यूजिकल चेयर आदि।

Araria News

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने की, और इसका पूरा आयोजन महिला विकास, अररिया की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के बाद, बच्चियों के बीच मेडल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) का लोगो लगे बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें और नाश्ता वितरित किया गया। इससे पहले, महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में भी बच्चियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, वन स्टॉप सेंटर (OSC) के कर्मी, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon