सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के महिषी थाना क्षेत्र के महिषी वार्ड नम्बर चार निवासी गुलाब चंद पासी उर्फ दुलारचंद पासी उर्फ दुलारचंद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा कि मैंने अपनी पत्नी के नाम खरीदी भूमि पर पांच वर्षों के दौरान सात कमरे का निर्माण किया जो लीन्टर तक पक्का मकान बनाकर ठीक ढलाई करने का काम हो रखा था लेकिन पत्नी के स्वर्गवासी हो जाने पर बीते 1 वर्ष से कमाने बाहर चले जाने के कारण आज से दो माह पुर्व उक्त अर्द्ध नीर्मित मकान समेत पूरे पांच कट्ठा पांच धूर जमीन को हड़पने की नीयत से सविता देवी पति स्वर्गीय बैजनाथ पासी, पवन कुमार, साजन कुमार तथा राजन कुमार सभी बनगांव तथा विभा देवी पति मन्नू पासी थाना बनगांव ने चुपके-चुपके बीच वाला एक कमरा पर स्टेटस देकर गेट में ग्रिल लगा दिया। शेष पर लड़ाई करने का प्रयास करने लगा।
सूचना पाकर घर जाकर उसे रोका तो उन लोगों ने मुझे एवं मेरे पुत्रियों को मारपीट कर भगा दिया जिसकी सूचना थाना को दिए वहीं सविता देवी को थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं कर उल्टे सविता देवी को प्रथम पक्ष बनाकर उनका दावा की कागजात को बिना देखे मेरे और मेरे पुत्री सरिता देवी कंचन देवी एवं दामाद वीरेंद्र तांती पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। वही मेरे द्वारा थाना पुलिस को जमीन का कागजात दिखाकर जालसाजी केस दर्ज करने को कहा गया। साथ ही निषेधाज्ञा लागू करने का प्रार्थना किया। तो महिषी थाना पुलिस ने मुझे जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए डांट फटकार कर भगा दिया। साथ ही धमकी दिया कि दोबारा आने पर जेल भेज देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष ढंग से जांच करते हुए सही कागजात के आधार पर घर हड़पने वाले एवं महिषी थाना पुलिस पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



