PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि उर्वरक के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग न की जाए और वितरण पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित मूल्य पर हो। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी प्रकार की शिकायत आने पर उर्वरक नियंत्रण 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और लगातार रैक मिल रहा है, जिससे किसानों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
किसानों के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु जिला नियंत्रण नंबर 06454-296295 और जिला कृषि पदाधिकारी का मोबाइल 9031646959 उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कृषि विभाग नियमित निरीक्षण और संयुक्त जांच दल के माध्यम से उर्वरक प्रतिष्ठानों की निगरानी कर रहा है और नकली खाद या बीज की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



