अंग्रेजी नव वर्ष पर महायोगिनी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेले में राम मंदिर माता वैष्णो देवी मंदिर एवं जलपरी बना आकर्षण का केंद्र

सहरसा, अजय कुमार : जिला प्रशासन द्वारा मत्स्यगंधा महायोगिनी मेला को लेकर नव वर्ष को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया गया है। 35 दिन तक चलने वाले मेला के सातवें दिन बुधवार को मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा में उठाए गए कदमों की विस्तृत समीक्षा की गई।मेला व्यवस्थापक कुमार अमृतराज एवं मोहम्मद कमरुल ने बताया कि नव वर्ष को लेकर मेला में आने वालों आगंतुकों का खासा उत्साह बना हुआ है। वही मेला कमेटी द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसके माध्यम से अवांछित तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेला सामाजिक समरसता का प्रतीक है ऐसे में मेला को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में सभी लोगों का सहयोग आवश्यक हैशउन्होंने बताया कि इस मेले में भारत के विभिन्न राज्यों केरल असम उत्तर प्रदेश दिल्ली फिरोजाबाद सहित बिहार झारखंड के कई जिलों से मेले में व्यापारी पहुंचे हैं। कुमार अमृतराज ने कहा कि सहरसा का इतिहास सौहार्दपूर्ण रहा है ऐसे में मेला के दौरान सभी उपद्रवी तत्वों पर नजर रखी जा रही है जिसमें पुलिस बल का काफी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मेला में नव वर्ष देखते हुए कई आकर्षक स्टोर एवं खाने-पीने के समान की दुकान खोले गए हैं। मेला में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु भी मेले का काफी आनंद उठा रहे हैं।मोहम्मद कमरुल ने बताया कि ठंड के बावजूद मेले में काफी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। वहीं नव वर्ष को देखते हुए मेले में भीड़ को नियंत्रित रखने हेतु पर्याप्त वॉलिंटियर्स एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने मेला में आए सभी श्रद्धालुओं को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की तुरंत सूचना मेला संचालन कमेटी को अवश्य दें।उन्होंने स्थानीय लोगों से आगाह किया कि बाहर से आए हुए व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई और सुविधा न हो इसका अवश्य ध्यान रखें। इस मेले में सुनामी झूला नाव झूला, तोड़ा तोड़ा, लक्ष्मण झूला,गोल चक्कर सहित कई अन्य आकर्षक झूले लगाए गए है। वहीं इस बार मेले में जलपरी को देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon