Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को पूर्णिया जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस और उससे एक दिन पूर्व यानी 10 और 11 नवंबर को किसी भी प्रकार का राजनीतिक विज्ञापन प्रिंट मीडिया में प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा, जब तक कि उसकी सामग्री राज्य या जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (MCMC) से प्रमाणित न हो।
यह नियम सभी मुद्रित माध्यमों पर समान रूप से लागू रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और संगठनों से अपील की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और MCMC की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



