शैक्षणिक परिभ्रमण पर विक्रमशिला पहुंचे मध्य विद्यालय बलिया के छात्र-छात्राएं

पूर्णिया :- आनंद यादुका/ भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बलिया के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक स्थल विक्रमशिला महाविहार भागलपुर के लिए रवाना हुए। विद्यालय परिसर से पंचायत के सरपंच सुजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को उत्साहपूर्वक विदा किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कल्पना कुमारी सिंह की अगुआई में परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक आनंद कुमार और अजय कुमार के देखरेख में छात्र-छात्राएं विक्रमशिला पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन विश्वविद्यालय के अवशेषों, स्तूप, मठों एवं ऐतिहासिक संरचनाओं का अवलोकन किया।

शिक्षकों ने बच्चों को पाल वंश के शासनकाल, शिक्षा व्यवस्था तथा विक्रमशिला के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने स्थल पर मौजूद शिलालेखों और पुरातात्विक संरचनाओं को देखकर प्राचीन भारत की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को समझा। परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई बच्चों ने बताया कि किताबों में पढ़ी गई जानकारी को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि होती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon