नेत्र सेवा में 17 वर्षों से समर्पित सुंदरकांत को मिला ऑनरी डॉक्टरेट, अब कहलाएंगे डॉ. सुंदरकांत

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रेफरल अस्पताल में कार्यरत नेत्र सहायक सुंदरकांत को कम्युनिटी ऑप्थेल्मोलॉजी में ऑनरी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। अब वे डॉ. सुंदरकांत के नाम से जाने जाएंगे। यह उपाधि उन्हें साउथ वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी, (ग्लोबल काउंसिल फॉर प्रोफेशनल एजुकेशनल मिशन, नई दिल्ली) की ओर से प्रदान की गई है।

सुंदरकांत पिछले 17 वर्षों से नेत्र सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और रेफरल अस्पताल में अपनी ईमानदारी व समर्पण के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे कई संस्थानों में आई केयर सर्विस के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इस सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया बेहद विशेष होती है — ग्लोबल काउंसिल द्वारा नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के नाम चुने जाते हैं, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की कमिटी उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करती है।

डॉ. सुंदरकांत को यह सम्मान मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न सिर्फ सुंदरकांत की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon