Purnia News: अकबरपुर में सुनील सर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, रुपौली विधायक कलाधर मंडल बने मुख्य अतिथि

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर में स्वर्गीय सुनील सर की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। आदर्श युवा क्लब अकबरपुर द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में रुपौली विधायक कलाधर मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलाधर मंडल ने भावुक स्वर में कहा कि उनका राजनीतिक सफर इसी सोनमा पंचायत की धरती से शुरू हुआ था और यहाँ के लोगों का मिला प्यार और समर्थन वे जीवनभर नहीं भूलेंगे। उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद से समाज में भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है तथा इसे समय-समय पर जारी रखना चाहिए।

विधायक ने खिलाड़ियों से खेल को हमेशा खेल-भावना से खेलने की अपील की और कहा कि आज हमारे युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, आप सब भी आगे बढ़कर यही गौरव हासिल करें। इस अवसर पर जदयू नेता ललन राय, बीकोठी प्रखंड जदयू अध्यक्ष माधव कुमार, राधेश्याम यादव, मुखिया कविता देवी, विवेक कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक आदर्श युवा क्लब के सदस्यों को विधायक ने विशेष रूप से बधाई दी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon